छठ पूजा में लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, सेवानिवृत्त फौजी और पुत्री पर प्राथमिकी

बिहपुर। छठ पूजा के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में बिहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में बिहपुर मध्य पंचायत निवासी सेवानिवृत्त फौजी मुकेश मंडल और उनकी पुत्री को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 541

बताया जाता है कि 17 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में मुकेश मंडल अपनी पुत्री के साथ छठ पूजा के अवसर पर कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

प्रभारी थानाध्यक्ष बलबीर शेखर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मुकेश मंडल और उनकी पुत्री के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *