नवगछिया में स्मैक के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी और स्मैक बरामद

नवगछिया। नवगछिया पुलिस की ओर से जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परबत्ता और गोपालपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1.7 ग्राम स्मैक, 7,941 रुपये नकद, एक मोबाइल और 16 पुड़िया स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों पर स्मैक की खरीद-बिक्री में संलिप्त रहने का आरोप है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 541

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने 19 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जगतपुर गांव में अखिलेश यादव के अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1.7 ग्राम स्मैक, 7,941 रुपये नकद और एक मोबाइल बरामद किया। मौके से जगतपुर निवासी योगेश यादव, पिता डुमो यादव और निभाष कुमार, पिता स्वर्गीय नंदलाल यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों स्मैक के अवैध कारोबार में शामिल थे।

गोपालपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

इधर, गोपालपुर थाना पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरनाथचक निवासी शक्ति यादव, पिता बैजनाथ प्रसाद यादव को 16 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गोपालपुर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और नशा सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

पहले भी 215 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था तस्कर

गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को गोपालपुर पुलिस ने 215 ग्राम स्मैक और दो हथियार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *