नवगछिया में चक्रवाती तूफान का असर, दो दिनों की बारिश से कई इलाकों में जलजमाव

नवगछिया। चक्रवाती तूफान के प्रभाव से पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने नवगछिया सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शहर से लेकर गांवों तक कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 547

नवगछिया बाजार के मील टोला, राजेंद्र कॉलोनी, रंगरा, सैदपुर, सुकटिया बाजार, अभिया, गोसाईंगांव और सिंघिया मकंदपुर की मुख्य सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। सड़कों पर जलजमाव के कारण राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है।

कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा होने से गड्ढों और सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका के बीच आवागमन करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ है। वहीं, बाजारों में लोगों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार बारिश में सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों पर जमा पानी हटाने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *