आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल

उसमानपुर मुखिया और सरपंच पर मारपीट और रोड़ेबाजी करने की प्राथमिकी दर्ज

खरीक  : खरीक थाना क्षेत्र के  मिरजाफरी में बुद्धवार को दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।घायलों का  ईलाॅज खरीक पीएचसी में कराया गया.

गंभीर रूप से घायल लोगों को खरीक पीएचसी से मायागंज रेफर कर दिया. इस संदर्भ में मिरजाफरी के मुर्तजा अंसारी ने उसमानपुर के मुखिया मो0 आबिद सरपंच  मो0 सनाउल्लाह  समेत अन्य लोगों के खिलाफ खरीक थाना में मारपीट और रोड़ेबाजी कर जख्मी करने के आरोप  में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं मो0 राजा और मो0 शमसाद ने दो अलग अलग मामलों में एफआईआर दर्ज करायी है जि समें मुर्तजा अंसारी  मुर्शीद अंसारी समेत अन्य के खिलाफ जबरिया पकड़ कर मारपीट करने और विरोध करने पर जमकर रोड़ेबाजी करने करने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. लगातार मंगलवार और बुद्धवारको हुई घटना और पत्थरबाजी  से मिरजाफरी में तनाव की  स्थिति बनी हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *