खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर में महिला उत्पीड़न की दिलदहलाने वाली एक घटना प्रकाश में आयी है जिसमें घरेलू विवाद में एक दरिंदे पति ने अपनी पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया.
Total Downloads: 119
मामला खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर का है. घरेलू हिंशा से पीड़ित महिला मंथो देवी उर्फ मंथरी देवी 18वर्ष बुद्धवार की शाम अकेले घर पर थी. बीते कुछ दिन पहले महिला मायके चोरहर अपने माँ के घर आयी हुई थी. पीड़ित महिला मंथो देवी ने बताया कि बुद्धवार को अचानक आ धमके पति जितेंन्द्र मंडल ने उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया महिला आग की तेज लपटों में जलती रही और दरिंदा पति उसे जिंदा जलाने का प्रयास करता रहा. पीड़ित महिला की मां गेहूॅ काटने खेत गयी थी. घर से निकल रही आग और धुआं को देख परोसी महिलाओं ने हस्तक्षेप कर आग में बुरी तरह झौलसी महिला की जान बचायी. परोसी ने मंथो को इलाॅज के लिये खरीक पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिला झुलसे स्थिति में खरीक थाना पहुंच कर पुलिस के सामने अपना बयान कलमबद्ध कराया. आग में झुलसी महिला को इलाॅज के लिये जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया. पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार करने के लिये सघन छापेमारी कर रही है.
