नारायणपुर – प्रखंड के शक्ति पीठ महवागढ आशाटोल चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित वाॅलीवाॅल  पुरूष वर्ग के उद्घघाटन मैच में  भागलपुर को 3-2 से   पराजित कर नवगछिया विजेता बना.

आयोजन समिति के अध्यक्ष व पैक्स अध्यक्ष शालीग्राम शर्मा ने उद्घघाटन मैच का उद्घघाटन फीता काटकर किया एवं खिलाड़ियों से हाथ मिला परिचय पात्र किया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महिला वर्ग के मैच का उद्घघाटन नवगछिया एसडीओ आदित्य प्रकाश के द्वारा होगा. शनिवार को दूसरे सेमीफाइनल का उद्घघाटन जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह करेंगे. उसी दिन फाइनल मैच खेला जाएगा. मैच के निर्णायक मंडली में संजीव कुमार व भवेश शर्मा थे. मौके पर बैंक कर्मी ब्रजेश कुमार,विधायक प्रतिनिधि सह राजद अध्यक्ष केदार शर्मा, महराज शर्मा, भाजपा नेता पुवॆ मुखिया संजय शर्मा, मणिकांत पहलवान, डाॅ जवाहर, कोकन शर्मा, उदय शर्मा, सातेलाल शर्मा, नीतु शर्मा, जयकांत शर्मा, ब्रजेश कुमार सहित अन्य की सराहनीय भूमिका थी. मंच संचालन विभीषण शर्मा ने किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम व रंगारंग कार्यक्रम का उद्घघाटन प्रमुख प्रतिनिधि मंटु कुमार ने किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *