नवगछिया : सिने जगत के अभिनेता गुरमीत चौधरी अभिनीत फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना शुक्रवार को रिलीज हो है.

खासकर नवगछिया और भागलपुर के लोग फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं लोग फिल्म को लेकर काफी उत्साहित भी हैं. वजह तुम हो जैसी गंभीर फिल्म में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके गुरमीत अपनी अगली फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना में दर्शकों को हंसाते और मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं. मनीष हरिशंकर के निर्देशन में फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना का निर्माण हुआ है. फिल्म में गुरमीत चौधरी, अक्षरा हसन, नसीरुद्दीन शाह के पुत्र विवान शाह और कविता शर्मा मुख्य भूमिका में है. गुरमीत के किरदार का नाम वीर है और विवान लड्डू के रोल में हैं. फिल्म में गुरमीत की शादी अक्षरा से हो रही है और उसी मंडप पर भी वान की शादी कविता के साथ हो रही है. गुरमीत ने बताया कि कहानी यहीं से शुरु होती है. फिल्म में गंभीर कहानी को हास्य के माध्यम से पेश किया गया है. फिल्म में रवि किशन, सौरव शुक्ला, संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं. सौरभ शुक्ला दुल्हन के पिता की भूमिका में हैं. यह फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकने वाली है. फिल्म को खूबसूरत लोकेशन और सुरीले गीतों से सजाया गया है. विपिन पटवा के धुनो पर डॉक्टर सागर ने गीत लिखे हैं. राहत फतेह अली खान मोहम्मद, इरफान, पलक मुच्छल ने गीत गाए हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *