तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पार्ट टू की परीक्षा 25 अप्रैल से होगी। विवि ने गुरुवार को परीक्षा कार्यक्रम देर शाम घोषित कर दिया है।

जिन छात्रों ने पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे आठ अप्रैल तक दो सौ रुपये फाइन देकर फॉर्म भर सकते हैं। वहीं स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि भी घोषित हो गई है। परीक्षा मई में होगी। बीएड की परीक्षा 30 अप्रैल से होगी। कुलपति डॉ. नलिनी कांत झा ने कहा है कि समय पर परीक्षा होगी और निर्धारित समय पर परीक्षाफल का प्रकाशन होगा। गुरुवार को विवि अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कुलपति इस आशय का निर्देश दिया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
