नारायणपुर : प्रखंड के महवागढ आशाटोल शक्ति पीठ चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित महिला बाॅलीबाॅल टुर्नामेंट के उद्घघाटन शुक्रवार को एसडीएम डा  आदित्य प्रकाश ने किया.पहला सेमीफाइनल मैच में बेगुसराय की टीम ने लक्खीसराय टीम को 3 -1 से हराकर फाइनल में जगह बनायी

नवगछिया के एस डी एम डॉ आदित्य प्रकाश, बीडीओ सतेंद्र सिंह  ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय पात्र किया व फीता काट कर एवं बाॅल में शाॅट लगाकर किया. ग्रामीण क्षेत्र में  महिला बाॅलीबाॅल प्रतियोगिता को देखकर एसडीएम ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाएॅ है जिसके लिए अनुमंडल प्रशासन हर संभव मदद  करूँगा. ग्रामीण पुवॆ मुखिया संजय शर्मा ने महवागढ की पुरातत्व सर्वे टीम से जाॅच कराने का मांग किया उन्होंने कहा कि चैती दुर्गा परिसर में निर्माण के लिए खुदाई की जाती है तो पुराने जमाने के अवशेष मिलते है. मैच रेफरी भवेश शर्मा व राजीव कुमार थे. मंच संचालन विभिषण शर्मा ने किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेंद्र सिंह, जे पी काॅलेज प्राचार्य डॉ बिभांशु मंडल, पूर्व जिला पार्षद सदस्य डॉ अनिता शर्मा, कुन्दन यादव, पैक्स अध्यक्ष शालीग्राम शर्मा, पंकज कुमार पिंकु, शिक्षक राकेश शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, कोकण शर्मा, सरपंच अमित कुमार, नीतु शर्मा सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे. देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घघाटन पैक्स अध्यक्ष शालीग्राम शर्मा ने फीता काटकर किया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भवानीपुर थाना के एस आई अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मेला की निगरानी तैनात दिखे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *