File Photo

गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरहरा का सॉफ्टवेयर ई रवि अपने घर धरहरा से अपना कार्यस्थल मलेशिया पहुँच गया है.

बताते चलें कि रवि मलेशिया से न्यायालय में उपस्थित होने के लिये अपने गाँव धरहरा पाँच अप्रैल को आया था और छह अप्रैल को न्यायालय में उपस्थिति के बाद अपने घर से पान खाने के नाम पर निकल कर कोलकाता -दिल्ली के रास्ते मलेशिया पहुँच गया. इसी बीच रवि की पत्नी कंचन कुमारी ने गोपालपुर थाना में अपने पति रवि के लापता होने का सनहा दर्ज करवाया तो उसके माता -पिता ने अपने पुत्र रवि के अपहरण किये जाने की संभावना जता कर सनसनी फैला दी. रवि के ससुर लक्ष्मी सिंह ने मुकदमा के सुलह हेतु दवाब बनाने के लिये परिजनों की जानकारी में कहीं चले जाने की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को दी. हालाँकि पुलिस शुरु से ही अपहरण की घटना को मानने से इन्कार करती रही और दोनों पक्षों को सौहार्दपूर्ण माहौल में विवाद को सुलझाने के लिये दवाब देते रही. रवि के मलेशिया पहुँच जाने की सूचना पर रवि की पत्नी कंचन कुमारी व उसके माता-पिता व कंचन के मायके के लोगों व गोपालपुर पुलिस ने राहत  की साँस ली है. लेकिन गोपालपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव कहते हैं कि रवि के मामले का फिलहाल खुलासा हो गया है. परन्तु कानूनी कार्रवाई के तहत मलेशिया से रवि के वापस आने पर पूछताछ किये जाने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *