File Photo

 गोपालपुर : मंगलवार की दोपहर को गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज सुकटिया बाजार में अचानक आग लगने के कारण कई घर जल कर पूरी तरह से राख हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार रतनगंज के लेल्हू शर्मा ,बाली शर्मा व अशोक शर्मा सहित कई अन्य लोगों के घरों में आग लगने से घर में रखा अनाज ,कपड़ा व नगदी सहित सबकुछ जल कर राख हो गया. लेल्हू शर्मा की बकरी के जलने की सूचना भी दी गई है. आग लगने की सूचना पर आसपास से बड़ी संख़्या में लोग घटनास्थल पर पहुँचे और पंप सेट चलाकर ग्रामीणों द्वारा दमकल पहुँचने से पूर्व आग पर काबू पा लिया गया. एसडीओ के निर्देश पर दमकल  लेकर दमकल कर्मी भी पहुँचे. प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद चौबे ,भाजपा नेता रवि साह सहित सैकड़ों ग्रामीण आग बुझाने के काम में ततपर दिखे. बीडीओ डा रत्ना मुखर्जी ,सीओ अनिल कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँचे तथा अग्नि पीड़ितों की सूची बनाते दिखे. पूर्व सांसद सह वरीय भाजपा नेता अनिल कुमार यादव ने सभी अग्नि पीड़ितों को आवास के साथ सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराने की माँग की है. डा राजेश बने पीएचसी इस्माइलपुर के प्रभारी इस्माइलपुर पीएचसी के चिकित्सक डा राजेश कुमार को सिविल सर्जन डा विजय कुमार ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में मनोनीत किया है. वर्ष 2012 में इस्माइलपुर पीएचसी का विधिवत उद्घाटन ततकालीन डीएम नर्मदेश्वर लाल ने किया था. उस समय से गोपालपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के मातहत ही इस्माइलपुर पीएचसी को चलाया जा रहा था. पहले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डा राजेश को नियुकित किये जाने पर इस्माइलपुर प्रखंडवासियों में हर्ष व्याप्त है. डा राजेश कुमार ने बताया कि प्रखंड में चेचक ने महामारी का रूप ले लिया है. मंगलवार को चंडीस्थान व नेवा लाल टोला में शिविर लगाकर एक सौ मरीजों का उपचार कर निःशुल्क दवाई दिये जाने की जानकारी उन्होंने दी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *