नवगछिया क्षेत्र में ऐसे कारनामों में कई गिरोह सक्रिय

नवगछिया प्रतिनिधि : नो इंट्री के दौरान विक्रमशिला सेतु से लेकर नवगछिया तक लंबा जाम लग जाने के कारण सैकड़ों ट्रक विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर सड़क किनारे गाड़ी लगा देते हैं. और ट्रक के चालक एवं खलासी  ट्रक के ऊपर  या सड़क पर ही सो जाते हैं.

इस दौरान नवगछिया क्षेत्र में कई ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो नो इंट्री के दौरान खड़े ट्रक में मौका देख कर ट्रक के केबिन में चालक एवं खलासी के रखे रुपिए मोबाइल एवं अन्य कीमती सामान पर अपना हाथ साफ कर लेते हैं. और चालक एवं खलासी को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है .जब तक चालक-खलासी की नींद टूटती है.तब तक यह गिरोह वहां से चोरी कर फरार हो जाते हैं. इसके बाद ट्रक के स्टाफ को हाथ मलने के सिवा कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता है. इसी क्रम में नवगछिया थाना क्षेत्र के टोल टैक्स प्लाजा के समीप नो इंट्री के दौरान पिछले बुधवार की देर रात इन गिरोहों ने दरभंगा से गिट्टी लोड करने के लिए  मिर्जाचौकी जा रहे  गाड़ी नंबर बी आर 04a 5100 नंबर की खड़ी ट्रक में हाथ साफ कर लिया और ट्रक के केबिन में चालक एवं खलासी के रखे मोबाइल एवं नगदी को गायब कर दिया. इस बारे में ट्रक चालक दरभंगा जिले के विशनपुर थाना अंतर्गत गोटला निवासी रमेश कुमार ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. अपने दिए आवेदन में चालक ने बताया है. कि कि मैं दरभंगा से गिट्टी लोड करने के लिए मिर्जाचौकी जा रहा था . इसी दौरान मैं नो इंट्री में फस गया और गाड़ी को टोल प्लाजा के सभी एनएच 31 किनारे खड़ा कर दिया और गाड़ी के समीप रोड पर सो गया. इसी क्रम में गाड़ी में खर खर की आवाज आई जब मैं जगा तो देखा कि तीन चार लोग ट्रक के समीप खड़े हैं .और एक व्यक्ति केबीन  से नीचे उतर रहा था. मैं उन सबो को देखकर चोर चोर का हल्ला किया तो अन्य लोग भी पहुंचे इसी क्रम में गाड़ी में खर खर की आवाज आई जब मैं जगा तो देखा कि तीन चार लोग ट्रक के समीप खड़े हैं. और एक व्यक्ति केबीन  से नीचे उतर रहा था.  मैं उन सबो को देखकर चोर चोर का हल्ला किया तो अन्य गाड़ी  के चालक-खलासी दौरे और केविन से उतर रहे एक व्यक्ति को भागने के दौरान पकड़ लिया. मगर अन्य तीन चार लोग भागने में सफल हो गए.  इसके बाद इसकी सूचना ट्रक चालकों ने नवगछिया पुलिस को दी.  मौके पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने जब पकड़े गए युवक की तलाशी ली तो ट्रक के केबिन से चोरी किए गए  दो मोबाइल एवं नकदी एक हजार रूपये बरामद हुआ.  पकड़े गए युवक से जब पुलिस ने कराई से पूछताछ की तो गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के नाम भी  बताया.  युवक ने अपना नाम बीहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी सुमित कुमार पिता कपिल देव सिंह बताया जबकि गिरोह में शामिल बभनगामा गांव के ही छोटू कुमार पिता कोको सिंह ,कीरो सिंह पिता बिंदेश्वरी सिंह बभनगामा और मोनू कुमार महेशखूंट जिला खगरिया का नाम बताया. पकड़े गए सुमित कुमार के निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. इस बारे में नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि इन गिरोहो  के अलावा इस क्षेत्र में इस तरह के कई गिरोह सक्रिय हैं.  जीनसे पकड़े गए युवक का तार जुड़ा हुआ है. जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *