पटना : लालू परिवार पर लगातार आरोप लगा रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर आज राजद के राष्टीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सुशील मोदी जी जो मिट्टी घोटाला को लेकर जो आरोप लगाया था अब वो गलत साबित हुआ तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए.
Total Downloads: 389
इसके अलावे उन्होंने मोदी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि राजेंद्र नगर रोड 13 में एक बिल्डिंग है और वैसे ही बेंगलूर में भी है इन सब बेनामी सम्पति है. गुड़गांव में जो प्रोपर्टी है, वह किसकी है? स्फटिक कंपनी किसकी है? इसकी जाँच होनी चाहिए. हम चाहते है कि केंद्र की सरकार बेनामी सम्पति के खिलाफ कार्रवाई करे. मुझे पता है अगर आप लोग ऐसा करवाए तो आपकी 3 चौथाई पार्टी के नेता संलिप्त पाये जायेंगे. आपकी अपनी पार्टी में ही प्रसंगिकता आज के समय कोई नहीं है जो आप बनना चाहते है. आप जो फर्जी कंपनी का बात करते है वह तो सब ऑनलाइन उपलब्ध है तो फिर यह कैसे बेनामी हो सकता है.


