नवगछिया : नवगछिया के नया टोला में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद का मामला थाना पहुंच गया है. इस बाबत सुनीता देवी ने नवगछिया थाने में अपने पड़ोसियों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. सुनीता देवी का आरोप है कि उसके पड़ोसियों ने कपड़ा सुखाने को लेकर हुए विवाद में उसके घर के बच्चों काजल कुमारी, साक्षी कुमारी, राहुल कुमार, कंचन कुमारी और उसे पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया है. मामले में पुलिस छान बीन कर रही है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 163
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
