पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने द्वितीय प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया है. इस बार आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है. पहले 25 अप्रैल तक आवेदन करने की तिथि थी. जिसे अब बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दी गयी है. इसके साथ ही एसबीआई ई-चालान द्वारा शुल्क जमा करने की अंतिथ तिथि बढ़ा कर 3 मई तक कर दी गई है.
Total Downloads: 388
यदि ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह का संशोधन करना है तो वह 4 मई तक किया जा सकता है. इसकी घोषणा बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया है. शनिवार को ही टीईटी परीक्षा को लेकर एक अहम् बदलाव किया गया था. उम्मीदवारों ने सरकार से उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी, जिसके बाद उम्र सीमा 10 वर्ष बढ़ा दी गई थी.
