पटना : आज सूबे के स्वास्थमंत्री श्री तेज प्रताप का जन्मदिन है इस मौके पर की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा है. स्वास्थ मंत्री श्री तेज प्रताप यादव को उनके 28वे जन्म दिन पर उन्हें बधाई एवम आशीर्वाद देने वाले बारी बारी से लोग उनके आवास पर आते रहे उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्म दिन की बधाई एवम आशीर्वाद देते रहे.
आज सुबह सबसे पहले स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता श्रीमती राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव के पैर छू कर आशीर्वाद लिया. जन्म दिन की बधाई एवम आशीर्वाद देने वालों मे राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचंद्र पूर्वे, पूर्व विधान पार्षद श्री तनवीर हसन, राकेश रंजन, उतर प्रदेश राजद अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्री चंदेश्वर प्रसाद सिंह, राजद प्रवक्ता श्री अशोक सिन्हा सहित अनेकों राजद कार्यकर्ता, विधायक प्रमुख थे.
तेजप्रताप को जन्मदिन की बधाई देने वालों में मंत्री श्री विजय प्रकाश, श्री रहुल तिवारी, विधान प्रसाद श्री सुबोध राय, युवा राजद, छात्र राजद के पदाधिकारी गणों के साथ साथ महुआ विधान सभा क्षेत्र के अनेकों लोग सम्मलित थे. कलाकारों के कई ग्रूप ने आकर जन्म दिन के अवसर पर बधाई गीतों का गायन किया तथा श्री तेज प्रताप के स्वस्थ सुखद, दीर्घ जीवन की कामना की.


