पटना : कॉपियों की जांच कर रहे शिक्षक परीक्षार्थियों के अजब-गजब उत्तर से एक तरफ हैरान हैं तो दूसरी तरफ  कॉपी जांचते हुए उनकी हंसी भी नहीं रूक रही है। कॉपी में छात्रों के लिखे अजब-गजब उत्तर  मिल रहे हैं।

मैट्रिक की कॉपियों में जहां किसी छात्र ने शायरी लिखी है तो किसी ने कॉपी जांचने वाले को ही धमकी दे दी है। शिक्षक भी ऐसी कॉपियों को पढ़कर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि परीक्षार्थियों को इन जवाबों पर जीरो नंबर मिल रहे हैं।

पेट्रोलियम के निर्माण से संबंधित सवाल के जवाब में एक छात्र ने लिखा है कि बिहार में पहले बैलगाड़ी चलती थी तो पेट्रोलियम का काम नहीं पड़ता था। जब गाड़ी, बस, ट्रेन चलने लगी तब से पेट्रोल का जरूरत पड़ने लगी और वस्तुओं का निर्माण होने लगा।

उसी तरह से एक छात्रा ने कॉपी में लिखा है कि सुबह लिखती हूं, शाम लिखती हूं, जब लिखती हूं स्वस्ति मां का नाम लिखती हूं। मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों की मानें तो ऐसे कई जवाब कॉपियों में लिखे हुए मिल रहे हैं। बहरहाल ऐसे जवाब को पढ़कर शिक्षक सीधे सवालों को काट दे रहे हैं।

राजधानी के एक मूल्यांकन केंद्र पर सोशल साइंस विषय के सवालों के जवाब में एक बच्चे ने लिखा है कि बैल हमारा बाप है, जो हमारा नंबर काटे, उसे मेरे तरफ से उसके सर पर पाप है। इसी तरह से एक छात्रा ने लिखा है कि सोने का घोड़ा, चांदी का लगाम… हमारा कॉपी करने से पहले सर तथा मैडम जी को करती हूं प्रणाम।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil