पीएम नरेन्द्र मोदी की पत्नी श्रीमती यशोदा बेन आज 22 अप्रैल 2017 को 2.30 बजे अपराह्न् में हवाई मार्ग से पत्नी तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही है. उनके आगमन पर बिहार तैलिक साहू सभा द्वारा उनका नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा. यह अभिनन्दन समारोह होटल मौर्या, पटना में 4.00 बजे अपराह्न् में किया जाएगा.
तैलिक साहू सभा के तरफ से डॉ. सुनिल कुमार, विनय विभूती, मुकेश नंदन, नरेश साव, राजेश गुप्ता राम ईश्वर प्रसाद, कैलाश कुमार ने इस बात की जानकारी दिया है और आम जन से निवेदन किया है. गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी पहली बार पटना दौरे पर आ रही हैं उनके आगमन पर जोर शोर से तैयारी चल रही है.



