खरीक : आज राघोपुर सांसद बुलो मंडल के आईबी स्थित माण्डवी इन्डेन गैस एजेंसी जीरोमाइल,भागलपुर द्वारा उज्वला गैस योजना के अंतर्गत 30 से अधिक बीपीएल उपभोक्ताओ को मुफ्त गैस कनेक्सन युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने अपने हाथो से वितरण किया. उपभोक्ताओ को गैस कनेक्सन के साथ एक सिलेंडर और चूल्हा दिया गया.
Total Downloads: 85
गेैस वितरण समारोह के दौरान सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने महिलाओं को सुरक्षित गेैस उपयोग के लिये स्वयं प्रेरित करते हुये इस योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिये आगे आने पर बल दिया. मौके पर सेल्स मैनेजर श्री विपिन रवि, प्रशांत कुमार, मुखिया छोटेलाल मंडल, नंदू यादव, श्याम मंडल, मो.इरशाद फतेहपुरी, गुड्डू यादव, अमित कुमार, रमेश मंडल, वाल्मीकि मंडल, राजेश मंडल आदि थे.
