नारायणपुर – प्रखंड के मध्य विद्यालय नारायणपुर में रविवार को पाॅच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ समाजसेवी सह शिक्षाविद सियाराम यादव व सुदामा साह ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया.हरिद्वार से आये योग गुरु आचार्य आलोक महाराज के द्वारा योग प्रशिक्षण पांच दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा.आचार्य आलोक महाराज जी ने बताया कि स्वस्थ्य रहकर भी जीवन जीने का सच्चा आनंद प्राप्त कर सकते है.इसके लिए दैनिक जीवन में नियमित रूप से प्रत्येक दिन आधा घंटा योगासनो का अभ्यास अवश्य करना चाहिए. इससे जहां शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है.
Total Downloads: 84
वही बिना पैसा का हम निरोग रह सकते है मौके पर सियाराम यादव, सनोज यादव, राजीव यादव, राजेश यादव, अमरजीत कुमार, अशोक यादव, नितेश कुमार, चंदन यादव, सिकंदर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण व छात्र छात्रा ने बड़ी संख्या में प्रशिक्षण के लिए भाग लिये


