नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 स्थित जीरोमाइल चौक पर बुधवार को महिंद्रा ट्रेक्टर के शोरुम का उद्घाटन किया गया. शोरूम का उद्घाटन महिंद्रा एंड महिंद्रा के जोनल हेड धर्मेंद्र वशिष्ठ एवं एरिया इंचार्ज विवेक सिंह व सर्विस के दिनेश एवं संतोष ने संयुक्त रुप से किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 380
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति थी. मौके पर ही 5 किसानों को ट्रैक्टर की बिक्री भी की गयी. इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा ट्रैक्टर चालकों व मालिकों को बेहतर रखरखाव की जानकारी भी दी गई. अब नवगछिया में भी किसान आसानी से ट्रैक्टर खरीद सकेंगे इस बात के लिए किसानों में ख़ुशी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

