नवगछिया: नवगछिया नगर पंचायत का मतदान 21 मई, नाम वापसी २ मई वही मतगणना की तिथि 23 मई है . जहाँ एक और सभी वार्ड के प्रत्यासी चुनावी मैदान में खरे होकर अपना अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. वहीं हर बार की तरह इस बार भी नवगछिया नगर पंचायत चुनाव का केंद्र बिंदु वार्ड नंबर 22 है. मालूम हो की वार्ड नंबर 22 की वर्तमान वार्ड पार्षद राजद के बाहुबली नेता स्वर्गीय बिनोद यादव की पत्नी सोनी देवी है.
Total Downloads: 294
मगर इस बार वार्ड 22 से सोनी देवी के बदले उनका पुत्र अभिषेक कुमार रमन ने अपना नामंकन दाखिल करवाया है. जबकि सोनी देवी ने वार्ड नंबर 3 से अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं इस बार 22 नंबर वार्ड के चुनावी मैदान में भाजपा के जिला अध्य्क्ष बिनोद कुमार मंडल भी इस बार 22 नंबर वार्ड से ही चुनाव लड़ रहे है, मालूम हो की बिनोद कुमार मंडल वार्ड नंबर 23 के वर्तमान वार्ड पार्षद हैं. इस बार वार्ड नंबर 23 एससी सीट होने की वजह से वो वार्ड नंबर 22 से चुनाव लड़ रहे है. इसी बीच वार्ड नंबर 22 से तीसरे प्रत्यासी भाजपा के पूर्व नगर अध्य्क्ष नरेश प्रसाद साह ने भी अपना नॉमिनेशन दाखिल कर चुनावी मैदान में खरे हैं. हलाकि नरेश प्रसाद साह वार्ड नंबर 22 के ही निवासी भी है. इसके अलावा वार्ड नंबर 22 से संजय सिंह,नेहा कुमारी और अवधेश साह भी चुनावी मैदान में खरे है.


