नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाची पदाधिकारी के पद पर डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला को बनाया गया था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
गुरुवार से अचानक तबीयत खराब होने के कारण डीसीएलआर को निर्वाची पदाधिकारी के पद से हटाकर नवगछिया लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय को निर्वाची पदाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है. मालूम हो कि 19 तारीख से नामांकन की प्रक्रिया शुरु कर की गई थी. जो 27 अप्रैल तक चली. इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी के रूप में डीसीएलआर ने अपना योगदान दिया था. मगर डीसीएलआर के अस्वस्थ हो जाने के कारण अब लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी विपिन कुमार राय को प्रतिनियुक्त किया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

