नवगछिया :- कैशलेस लेनदेन को लेकर थोक विक्रेताओं की बैठक आज प्रवीण इंटरप्राइजेज में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रवीण कुमार भगत ने की.
Total Downloads: 383

इस बैठक में सभी थोक विक्रेताओं ने यह निर्णय लिया कि जो भी खुदरा विक्रेताओं के साथ लेन-देन किया जाएगा . वह बैंक के माध्यम से ही किया जाएगा. यह लेन-देन चेक या आरटीजीएस या एनईएफटी द्वारा ही किया जा सकता है. नगद लेनदेन अब खुदरा विक्रेताओं के साथ नहीं किया जाएगा. भारत सरकार के निर्देश के कार्यान्वयन में यह निर्णय लिया गया है. इस बैठक में रंजन केडिया, अनुराग पंसारी, विनोद प्रसाद भगत, शंकरलाल अग्रवाल, विष्णु पंसारी, आशुतोष कुमार, राजेश कुमार, श्याम शंकर प्रसाद, राजकुमार नारनौली, नंदकिशोर केजरीवाल, मनीष चिरानिया इत्यादि लोग शामिल थे.

