नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में विगत तीन दिनों से बिजली की स्थिति खास्ता हाल है. नवगछिया शहर में शुक्रवार रात को बिजली की स्थिति काफी लचर थी. उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इधर खरीक व नवगछिया प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की कमोबेश इसी तरह की स्थिति है. विभिन्न प्रखंडों से युवा वर्ग बिजली की लचर व्यवस्था से आक्रोशित है. सहायक अभियान पटना से बिजली कम मिल रही है. कुर्सेला से नवगछिया तक बिजली की समान और निर्बाध आपूर्ति के लिए कम से कम 31 मेगावाट बिजली चाहिए. लेकिन तीन दिनों से 10 से 13 मेगा वाट बिजली दी जा रही है. ऐसे में वे बारी बारी से सभी फीडरों को बिजली दे रहे हैं. जिससे लोगों को बिजली कम मिल रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *