एसडीओ व एसडीपीओ व चार थानों की पुलिस ने की छापेमारी
नवगछिया थाने में खैरपुर निवासी सुबोध यादव व एक अन्य के विरुद्ध दर्ज कराई गई प्राथमिकी
पहले भी उपकारा से बरामद हो चुके हैं मोबाइल व आपत्तिजनक सामान- बरामद सामग्री
छापेमारी में दो मोबाइल, कचिया , धातु के कई धारदार टुकरे, पेंचकस, चिलम, खैनी सहित अन्य सामान भी बरामद

नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया उपकारा में शनिवार की देर रात प्रशासनिक पदाधिकारियों व पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में दो मोबाइल व कई तरह की आपत्तिजनक चीजों को बरामद किया गया है. इस बाबत जेल प्रशासन ने दो बंदियों के विरुद्ध नवगछिया थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराया है.

जानकारी मिली है कि शनिवार को देर रात नवगछिया के एसडीओ डॉ आदित्य प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन की व चार थाना के पुलिस पदाधिकारियो एवं पुलिस बल के साथ जेल में छापेमारी की. कि छापेमारी के दौरान पुलिस को उपकारा में कई प्रतिबंधित वस्तुएं बरामद की गयी. उपकारा में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अलग अलग वार्डो से दो मोबाइल फोन बरामद किया है. मोबाइल फोन के अलावे पुलिस में धारदार हथियार भी कैदी वार्ड से बरामद हुई है. उपकारा के वार्ड से पुलिस ने एक कचिया एवं लोहे के चाकू नुमा टुकड़े को भी बरामद किया. इसके अलावे कई नशीले पदार्थो की बरामद हुई है। नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि संजय कुमार शुधांशु ने बताया कि नवगछिया उपकारा से दो मोबाइल फोन, एक  घास काटने वाला कचिया एक, केंची एक, रॉड दो, दो मीटर बिजली का तार, कार्ड रीडर, धातु के आठ धारदार टुकड़े , एक पेंचकस, गांजा पिने वाला चिलम, खैनी सहित अन्य सामानों की बरामदगी की गई है. पुलिस ने उपकारा के कक्ष पांच में तलाशी लेने के क्रम में कक्ष के बंदी परबत्ता थाना के खगड़ा निवासी सत्यनारायण कुमर के पास से डुओस डी एस 312 काले रंग का मोबाइल फोन बरामद किया गया. कक्ष एक की तलाशी लेने पर बंदी खरीक थाना के खैरपुर निवासी कुख्यात सुबोध यादव के पास से लाभा कंपनी का लाल काले रंग का मोबाइल बरामद हुआ. वही अन्य कक्ष से अन्य आपत्ति जनक सामानों को बरामद किया गया. मामले की बाबत उपकारा के सहायक अधिक्षक संतोष कुमार पाठक ने नवगछिया थाना में उक्त दोनों बंदी एवं अन्य बंदी पर अनधिकृत रूप से जेल परिसर में चोरी छुपे इन सामग्रियों को ले जाने और अवैध रूप से इसका उपयोग करने का दोषी ठहराते हुए बंदी अधिनियम एवं भारतीय दंड विधान संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. छापेमारी के दौरान नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार शुधांशु, रंगरा ओपी प्रभारी  सूचित कुमार, गोपालपुर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, खरीक थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सहित पुलिस बल शामिल थे. मालूम हो कि नवगछिया उपकारा में पहले भी छापेमारी के दौरान मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होते रहे हैं. कई बार तो इस तरह की बात भी सामने आई है कि जेल से ही किसी अपराधी ने वारदात को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *