ऑनलाइन रिचार्ज के जरिए ठगी का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
Total Downloads: 83
नवगछिया:
नवगछिया साइबर थाना पुलिस ने ₹1.60 लाख की साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ कुमार, नवगछिया के रूप में हुई है।
एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन अगस्त को पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सौरभ कुमार ने साइबर ठगी के माध्यम से उसके साथ धोखाधड़ी की है।

शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने ऑनलाइन रिचार्ज के जरिए पीड़ित के खाते से ₹1,60,000 की राशि ट्रांसफर कराकर नकद राशि प्राप्त कर ली। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और चार अगस्त को आरोपी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी किसी बड़े साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं।