नवगछिया : रसलपुर निवासी यादव हत्याकांड नामजद आरोपी आर्मी जवान सुमित कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्त हो गई है बुधवार को डीआईजी विकास वैभव ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. उन्होंने एसपी पंकज कुमार से इसकी जानकारी ली है.
Total Downloads: 86

इसके बाद उन्होंने आरोपी जवान की गिरफ्तारी का निर्देश दे दिया है. डीआईजी ने कहा है कि जवान द्वारा लगाए गए आरोप की जांच भी की जाएगी. एसपी ने डीआईजी को बताया कि वीडियो में हत्यारोपी आर्मी जवान ने विनोद यादव के बेटे पर जबरन घर में ताला लगाने की बात कही है. जबकि हकीकत यह है कि विनोद यादव की हत्या के बाद उसके परिवार के सभी सदस्य खुद घर में ताला लगाकर फरार हैं. उसने पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए ऐसी हरकत की है. उसका परिवार अगर अपने घर में रहना चाहे तो पुलिस ने पूरी सुरक्षा देगी. उन्होंने डीआईजी को बताया कि आर्मी जवान की गिरफ्तारी के लिए उनके विभाग से पत्राचार किया गया है. जल्द ही उन्हें पुलिस गिरफ्तार करेंगी. गौर हो कि आर्मी जवान सुमित ने वीडियो में विनोद यादव के बेटे टी एन यादव पर जबरन घर में ताला लगाने के साथ ही एसपी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

