खरीक : खरीक प्रखण्ड के मध्य विद्यालय राघोपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत मंडल ने गुरूवार को खरीक थाना में आवेदन देकर विद्यालय की लक्ष्मीपुर मौजे की तकरीबन चार बीघे जमीन पर लगी अजमाइन की फसल सुरक्षा की गुहार लगायी है. प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर पट्टेदार अशोक मंडल द्वारा अजमाइन की खेती की गई है।फसल पककर तैयार है.
Total Downloads: 378
फसल की कीमत तकरीबन पचास हजार रूपये है. जिसे जबरिया पवन मंडल समेत चार लोगों द्वारा जबरिया फसल कटवाया जा रहा है. पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है.
क्या कहते हैं

अधिकारी खरीक सीओ ने कहा कि खरीक पुलिस को विद्यालय की जमीन और फसल की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था करनी चाहिए. विद्यालय की जमीन की डाक करायी जायेगी प्राप्त राजश्व को विद्यालय कोष में जमा होगी।
