बिहपुर : प्लस टू स्कूल की एक शिक्षिका ने फब्तियों से तंग आकर घर से निकलना बंद कर दिया है। जवारीपुर निवासी शिक्षिका ने गुरुवार को तिलकामांझी थाने में मुन्ना नामक मनचले के खिलाफ आवेदन दिया है। तिलकामांझी पुलिस ने मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया।
Total Downloads: 378
पति के बाहर रहने के कारण करता है परेशान

शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं। आज सुबह वह जब वह बिहपुर स्थित स्कूल जाने के लिए निकली तो मुन्ना नामक लड़के ने भद्दा कमेंट करना शुरू कर दिया। जब उसका विरोध किया तो मुन्ना दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो गया। मगर किसी तरह घर में घुसकर खुद को बचाया। शिक्षिका ने कहा कि बीपीएससी से भी तिलकामांझी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर में चयन हुआ है।
घर में महसूस करती हूं असुरक्षित
शिक्षिका ने कहा कि उस युवक के कारण घर से निकलना बंद कर दिया है। अब ये स्थिति बन गई है कि घर में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लगातार इस तरह की हरकत से कुछ दिनों से काफी तनाव में हैं। उन्होंने कहा कि मुन्ना काफी दिनों से यह हरकत कर रहा था लेकिन कई दफा अनसुना कर दिया। जब उसकी हरकतें और बढ़ गई है। यदि उसे न रोका कोई बड़ी वारदात कर देगा। शिक्षिका के आवेदन पर पुलिस ने मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए जवारीपुर इलाके में छापेमारी की लेकिन वह हाथ नहीं आया। थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी ने कहा कि महिला को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

