भागलपुर : आज युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के 42 वाँ जन्म दिन को राजद ने विकास दिवस के रूप में मनाया ।

युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश युवा राजद द्वारा लालटेन नुमा चित्र के समान 42 पौंड का केक बनवाय गया था ।अपने जन्मदिन के शुभ मौके पर सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल ने अपने पटना स्थित आवास पर अपने राजद कार्यकर्ताओं के बीच 42 वाँ जन्म दिन केक काट कर मनाया ।

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि सांसद शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में भागलपुर जिला के सभी जिला से लेकर सभी प्रखंड में राजद और युवा राजद के द्वारा सांसद के 42 वाँ जन्मदिन को धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं ने पी एच सी में मरीजो के बीच में फल वितरण किया गया और कई जगह राजद कार्यकर्ताओ ने केक काटकर भी जन्मदिन मनाया। सांसद के जन्मदिन के मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,सहित कई मंत्री,सांसद,विधायक ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की है ।मौके पर युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो.कारी सौहेब,युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, रणविजय साहू,प्रमोद कुमार सिन्हा,मुकेश यादव,अमरेश कुमार, मनीष गुप्ता,सुजीत कुमार,इंजीनियर प्रभाष कुमार,सुजीत कुमार,आदि सैकड़ो कार्यकर्त्ता थे ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *