पटना : जिस घर में दुल्हन के आने का इंतजार था, वहां रविवार सुबह दूल्हे की अर्थी पहुंची। दुल्हन के घर आने की राह देख रही मां बेटे की लाश पहुंचने के बाद बेसुध हो गई। सुधीर का घर भोजपुर जिला मुख्यालय, आरा से करीब 35 किलोमीटर दूर उतरदाहां गांव में है।

दूल्हे के गले में वरमाला डालते ही किसी ने दूल्हे पर गोली चला दी जिससे जयमाला के मंच पर ही दूल्हे की मौत हो गई। शादी में खुशी का माहौल गम के अंधेरे में डूब गया। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अब इस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस ने दुल्हन का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।

घटना के बाद रविवार को जगदीशपुर इंस्पेक्टर बैजनाथ चौधरी ने पीलापुर गांव जाकर दुल्हन सुषमा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि शादी तय होने के बाद होने वाले दूल्हे सुधीर ने उसे मोबाइल खरीदकर दिया था। वह अक्सर सुधीर से बातें किया करती थी। सुधीर को उसका किसी और से बात करना मंजूर नहीं था।

सुधीर की मां सुकिया देवी ने पुलिस को बताया कि जब भी उसका बेटा फोन लगाता था, तो लड़की का नंबर बिजी रहता था। सुधीर ने उससे इस बात की शिकायत भी की थी। इसके चलते वह तनाव में रहता था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *