पटना : चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने इस पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार लालू का साथ छोड़ दें तो बीजेपी जदयू को समर्थन देने पर विचार करेगी।
Total Downloads: 87
सुशील मोदी पिछले कई दिनों से लालू परिवार पर बेनामी संपत्ति रखने के आरोप लगाते रहे हैं। अब सुमो ने नीतीश कुमार के सामने समर्थन की भी गुगली फेंकी है और यह भी कहा है कि अब लालू यादव कमजोर हो चुके हैं और नीतीश को अब महागठबंधन चलाने में दिक्कत नहीं आएगी, इसीलिए नीतीश शायह लालू का साथ नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि लालू परिवार को नीतीश घुटने के बल पर झुकाने की तैयारी कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा लालू के खिलाफ टिप्पणी से साफ है कि बिहार में ज्यादा दिन महागठबंधन सरकार चलने वाली नहीं है।

