वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र हो रहा गुजांयमान
बिहपुर में संगीतमय  प्रवचन करते बनारस से पधारे पुंडरीक स्वामी जी महाराज
बिहपुर में शतचंडी महायज्ञ के यज्ञमंडप की परिक्रमा करते श्रद्धालूओं की भीड़

बिहपुर: सोमवार को भी प्रखंड के बिहपुर के माँ वाम काली मंदिर के प्रांगण में चल रहे पाँच दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ के यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने पूरे इलाके से श्रद्धालूओं की भीड़ उमड़रही है। वहीं यज्ञ मंडप के चारों तरफ विभिन्न देवी देवताओं का पूजन करने का सिलसिला श्रद्धालूओं द्वारा पूरे दिन जारी रहता है। इधर सोमवार को बिहपुर के इंटरस्तरीय मधुसुदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान में बनारस से पधारे विद्वान संत जगतगुरू रामानुजाचार्य डा.पुंडरीक स्वामी जी का संगीतमय  प्रवचन के दौरान श्रद्धालू पूरी तरह से श्रद्धा- भक्ति के मोहपाष में बंधे नजर आए। डा.पुंडरीक स्वामी जी ने अपने संगीतमय  प्रवचन में भागवत कथा का वर्णन करते हुए कहा कि संपूर्ण वेद व उपनिशदों का सार है भागवत कथा। भागवत में भगवान व भगवान के भक्तों का चरित्र वर्णित वर्णित है।साथ ही साथ भगवान के ऐश्वर्य  व माधुर्य का भी वर्णन है। नारद जी की प्रेरणा से जगत के कल्याण के लिए महर्षि  व्यास ने भागवत संहिता का निर्माण कर अपने पुत्र शुकदेव जी को पढ़ाया। भागवत में 18हजार श्लोक, 335अध्याय व 12स्कंद है। परीक्षित व शुकदेव जी की सेवा ही भगवत है।भागवत की कथा जीवन के क्लेशो  से मुक्ति देकर भगवान की शरणागति को स्वीकार कराती है। उधर महायज्ञ के प्रधान पुजारी अयोध्या से पधारे आचार्य सुधीर शास्त्री के नेतृत्व में यज्ञमंडप में विद्वान पंडितों में पंडित शकर मिश्रा, शक्तिनाथ झा, ललन झा आदि अन्य विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुजांयमान हो रहा है। वहीं बिहपुर के पंडित षंकर मिश्रा ने बताया कि यज्ञमंडप की परिक्रमा से जीवन के क्लेषों से मुक्ति मिलती हैै।यज्ञ का धुंआ वातावरण को पावन करती है। वहीं पूरी व्यवस्था में सुचारू संचालन में महायज्ञ आयोजन समिति केअध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास,सचिव मुखिया रविन्द्र यादव, उपाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा, शंभुनाथ मिश्रा व प्रदीप सिंह कोशाध्यक्ष धीरेन्द्र चटर्जी व नंदलाल मंडल,संयोजक सरपंच प्रमोद सिंह आदि समेत सुरेष मंडल,सोमनाथ झा,अशोक गोस्वामी ,नारायण गोपाल शर्मा , शंकर आचार्या, किशोर मेहता, मनोज कुमार लाल, प्रमोद सिंह, लालमोहन,संजीत,रिंकू मंडल,भागवत झा, गौरव कुमार, छेदी मंडल, नीरज मंडल व घनश्याम झा समेत बड़ी संख्या में इलाके के श्रद्धालूओं व युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। महायज्ञ में रोजाना हवन,पूजन, रामधुन,प्रवचन के साथ साथ  बिहपुर के इंटरस्तरीय मधुसुदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान में लोगो को योग के फायदों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास भी कराया जा रहा है।श्री विश्वास ने कहा कि योग व अध्यात्म्य तन और मन को शुद्ध करता हैै

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *