नारायणपुर :प्रखंड के  जयप्रकाश महाविद्यालय के छात्र रहे बिहपुर सोनवर्षा के  डा.अवध किशोर राय और नारायणपुर निवासी  डा. फारूख अली को मधेपुरा विवि का कुलपति व प्रतिकुलपति बनाये जाने पर महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर मिठाईयों बांटी .

इस उपलब्धि पर प्राचार्य डाॅ विभांषु मंडल, प्रो नलिन कुमार, डाॅ राजवंश यादव, डाॅ राजकिशोर महतो, डाॅ राजीव कुमार, अबुल आसिम, धीरेन्द्र झा, कुमोद पोद्दार सहित कई छात्र-छात्राओं ने बधाई दी। ज्ञातव्य है कि जिले के नवगछिया अनुमंडल  के बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गाँव के डॉ अवधकिशोर राय(तिलकामांझी विवि भागलपुर में  प्रतिकुलपति के पद पर थे) को भूपेंद्र नारायण मंडल मधेपुरा विवि का कुलपति तथा अनुमंडल के नारायणपुर निवासी प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ फारूक अली को भूपेन्द्र नारायण मंडल विवि मधेपुरा का प्रतिकुलपति  बनाया गया ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *