आज सुबह-सुबह तेज आंधी और बारिश बिहार के लगभग सभी जिलों में हुई है. जिससे हर जिले में भारी नुकसान की खबर आ रही है. राजधानी पटना में भी इसका असर साफ दिखा, कई जगह बड़े-बड़े पेड़ गिरे हैं.बिजली आपूर्ति भी कई जगह पर ठप्प है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
आज आये आंधी के असर का अंदाजा इस से लगाया जा सकता है कि तेज आंधी, बारिश से दानापुर-पीपा पुल टूट गया है. जिससे शहर और दियारा का संपर्क भंग हो गया है. बता दें कि अभी हाल ही में लाखों की लागत से पीपा पुल बनाया गया था.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
