जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में गरमी की छुट्टी 14 मई से शुरू होगी. डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने रविवार को यह निर्देश जारी दिया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 383
इसके मुताबिक, लू चलने से बच्चों के बीमार होने की शिकायत डीएम कार्यालय को मिल रही थी, जिस पर डीइओ को सभी स्कूूलों को यह आदेश देने काे कहा गया है. जिन स्कूलों ने 14 मई से पहले छुट्टी की घोषणा कर रखी है, वह अपने तय शिड्यूल पर स्कूल बंद कर सकते हैं. डीएम ने सभी स्कूलों के प्रबंधन को छुट्टी की सूचना अभिभावकों को 10 मई तक देने का निर्देश दिया है, ताकि कोई कंफ्यूजन न रहे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

