नवगछिया  : कालिका क्रिकेट टूनामेंट में क्वार्टर फाइनल मैच में नारायणपुर नवटोलिया की टीम ने  रंगरा की टीम को  17 रनों से पराजित कर  सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है.  पहले बल्लेबाजी कर रहे  नारायणपुर नवटोलिया की टीम ने 1 विकेट खोकर 14 ओवर में 168 रनों का स्कोर खड़ा किया.

नवटोलिया की टीम की ओर दोनों  ओपनर ने 135 रन की साझेदारी की.  गूंजेश ने 81 रन, राजेश ने 58 रन बनाए जबाब में बी सी सी रंगरा ने 8 ओवर में ही 85 रन बना लिए थे. 1 विकेट पर शक्तिमान ने 17 बॉल में 60 रन, मुनाजिर ने 40 रन बना कर अच्छी बल्लेवाजी की लेकिन नवटोलिया के गेंदबाजों ने अंतिम समय में अच्छी गेंदबाजी का परिचय कर देते हुए रंगरा की टीम को निर्धारित लक्ष्य से 17 रन पहले हैं समेट लिया. नारायणपुर नवटोलिया की टीम ने  141 रन पर ही रंगरा को रोक दिया लास्ट के एक ओवर में था 18 रन बनाना था लेकिन रंगरा की टीम 1 ही रन बना और नारायणपुर नवटोलिया ने 17 रन से मैच जीत लिया. इसके साथ ही नवटोलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गयी. आज नवटोलिया की टीम से नवगछिया की टीम के साथ सेमीफाइनल मुकाबला होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *