नवगछिया: नॉर्थ बिहार क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में नवगछिया टी-10 क्रिकेट लीग (यूथ सॉफ्टबॉल क्रिकेट) का आयोजन किया जाएगा। लीग के सफल आयोजन को लेकर अकादमी के डायरेक्टर घनश्याम प्रसाद की अध्यक्षता में उनके निजी प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित की गई।
Total Downloads: 4
बैठक में संघ के उपाध्यक्ष सरोज झा, अशोक सिंह, सचिव राजेश कुमार ‘राजू’, आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनंत विक्रम, संजय सिंह, चयनकर्ता रविंद्र भगत, रमन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों का प्रथम चरण का ट्रायल 26 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शेष खिलाड़ियों का ट्रायल दूसरे चरण में लिया जाएगा। लीग में भाग लेने के लिए अब तक 95 खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, जिनमें से 60 खिलाड़ियों का चयन कर प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इसके लिए चयन समिति का भी गठन कर दिया गया है।

लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट ऑलराउंडर को आकर्षक इनामी राशि प्रदान की जाएगी।
