cricket

नवगछिया : नॉर्थ बिहार क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में नवगछिया टी-10 क्रिकेट लीग (यूथ सॉफ्टबॉल क्रिकेट) का आयोजन राजेंद्र कॉलोनी मैदान, नवगछिया में किया जाएगा। इस लीग में केवल नवगछिया के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अनंत विक्रम ने बताया कि खिलाड़ियों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इच्छुक खिलाड़ियों का ट्रायल पूरी तरह निशुल्क होगा। हालांकि, चयनित खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य रहेगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मैचों का फिक्सचर जारी किया जाएगा।

एकेडमी के डायरेक्टर सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की क्रिकेट कौशल के साथ-साथ फिजिकल फिटनेस की भी जांच की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन लीग के लिए किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। समिति में सरोज झा, अशोक सिंह, राजेश कुमार ‘राजू’, मुकेश सिंह, प्रमोद शर्मा, अमित पांडे और रवींद्र भगत उर्फ बंटी को शामिल किया गया है।

आयोजन समिति ने नवगछिया के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों से समय पर आवेदन कर ट्रायल में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने की अपील की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....