बिहपुर: जुमेरात ( बृहस्पतिवार) को प्रखंड के शहरी व ग्रामीण इलाकों मे शब -ए -बरात पर लोगों ने खुदा की इबादत करते हुये मस्जिद , खानका , कब्रिसतान , मजार शरीफ व घरों और दुकानों को रंग बिरंगे बलबो से रौशन किया!
Total Downloads: 87

बिहपुर के खानका -ए-आलिया कादिरिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खाँ फरीदी एव नायव सज्जादा नशी अली शब्बर खाँ फरीदी ने मजारे शरीफ व खानका मे चिराग जलाया ! इस मौके पर हजरत मौलाना मो0 अबूसालेह फरीदी , हाफिज काङी मो0 प्रवेज आलम (इमाम जामा मस्जिद बिहपुर) कर्रार खाँ, रहबर खाँ, रहनुमा खाँ , हाफिज मो0 अकबर , हाफिज इमदाद व मदरसा जामिया शाह मोहब्बतिया के बच्चे शामिल थे ! लोगों ने ईस रात मसिजदो, खानकाहो मजार शरीफ व घरो मे तिलावते कुरान शरीफ किया! और मगफेरत की दुआ माँगी! साथ ही हजरत ओवैसे रजि अल्लाह ताला अनहो एबं अपने पूर्वजों के नाम हलुआ नियाज फातिहा खानी कराया! सज्जादा नशी नायव सज्जादा नशी ने कहा कि ईस रात को इबादत करने से चार सौ सालो के इबादत का शबाब मिलता है खुदा के रसूल पैगमबर मोहम्मद मुस्तफा सललाहो वसललम ने इस रात को इबादत की रात बताया है इस रात मे इबादत करने से साल भर का गुनाह माफ कर दिया जाता है बही प्रखंड के मिल्की , झंडापुर, ओलियाबाद , हिरदीचक , सहोरी , नंकार, जमालपुर, गौरीपुर, बभनगामा, मिराचक, कररू, लतीपुर , भगबततीपुर , जमालदीपुर आदि गावो मे शब- ए -बरात पुरी आस्था के साथ लोगों ने मनाया !

