सरकार से की गई स्थायीकरण नौकरी और समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग
Total Downloads: 382
नवगछिया : बिहार राज्य विद्युत फ्रेंचाइजी संघ नवगछिया द्वारा शुक्रवार को खादी भंडार नवगछिया में एक बैठक बुलाई गई. जिसमें विद्युत आपूर्ति एवं अवर प्रमंडल नवगछिया के सभी आर आर एफ संघ के सदस्य उपस्थित थे.
बैठक में बिहार राज्य विद्युत फ्रेंचाइजी संघ के महासचिव रविंद्र नाथ झा की अध्यक्षता में बैठक की शुरुआत की गई. बैठक में संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि सरकार द्वारा आर आर एफ संघ को परमानेंट करें और समान काम के लिए समान वेतन भुगतान किया जाए. बैठक में मौजूद महासचिव ने कहा कि पूरे बिहार में आर आर एफ संघ का गठन बहुत तेजी से हो रहा है. महासचिव ने आश्वासन भी दिया कि इसकी सूचना कंपनी मुख्यालय के साउथ बिहार होल्डिंग पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ऊर्जा मंत्री को अवगत कराया जाएगा. वहीं बैठक में संघ का गठन किया गया. जिसमें बिहार के महासचिव रविंद्र नाथ झा ने अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, सचिव सरोज सुमन, उप सचिव राजीव झा, मीडिया प्रभारी राघव झा, कोषाध्यक्ष अमरेश झा, प्रवक्ता गोविंद शर्मा, सह प्रवक्ता दिलीप रजक को सर्वसम्मति से बनाया गया.

