गोपालपुर : तिनटंगा दियारा के ञानी दास टोला के राजकुमार  रजक के घर में पिछले कई दिनों से इकलौती पुत्री अंजू कुमारी की शादी की तैयारी जोर – शोर से चल रही थी. घर में मंगल  गीत  गाये  जा रहे थे. कुछ रिश्तेदार भी पहुँच चुके थे. परन्तु प्रकृति को कुछ और ही मंजूर था. शनिवार की देर रात को वज्रपात से सधुवा –  चापर स्थित बासा पर सो  रहे राजकुमार रजक की मां सिया देवी व मंझला पुत्र नीतीश कुमार की मौत वज्रपात के कारण हो गई.

मौत की खबर सुनते ही राजकुमार रजक के घर में मौतमी  सन्नाटा  पसर गया. परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. शादी की  जगह अब घर में श्राद्ध की तैयारी किये जाने से आसपास के लोग भी मर्माहत हैं. राजकुमार रजक की बेटी अंजू जिसकी डोली एक दो दिनों में उठने वाली थी. वह कभी अपनी दादी  के शव के दहाड़ें  मारकर रोती तो कभी अपने भाई के शव के पास. वहीं दूसरी ओर गोपालपुर थाना क्षेत्र के पकरा बासा के पंकज मंडल की पत्नी व पुत्र के निधन के कारण उसकी गृहस्थी ही उजड़ गई. पत्नी जूली व मासूम बेटे के एक साथ घर पर आँधी के कारण पेड़ गिरने के कारण हुई मौत से पंकज का रो – रो कर बुरा हाल है. वह पागलों की तरह कभी हँसता तो कभी रोता है. साथ ही इसके अलावे मकई, आम, केला व लीची को भी बहुत नुकसान आँधी – तूफान व वज्रपात से हुआ है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *