नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के खगड़ा अभीया और आसपास के उपभोक्ताओं ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर आरबीएस गैस एजेंसी द्वारा चार-पांच दिनों से गैस नहीं देने व गैस की कालाबाजारी करने की शिकायत की है. उपभोक्ताओं ने एसडीओ को बताया कि वह पिछले तीन चार पांच दिनों से गैस गोदाम का चक्कर लगा रहे हैं
Total Downloads: 385
मगर उन्हें यह कह कर गैस नहीं दिया जा रहा है कि गैस खत्म हो गया है. परंतु शनिवार को गैस के लिए तेतरी गोदाम पहुंचने पर एजेंसी द्वारा कालाबाजारी करने को लेकर गोदाम खोल कर सभी कालाबाजारियों को गैस उपलब्ध करा दिया गया, मगर जब उपभोक्ताओं ने गैस की मांग की तो उन्हें यह कह कर दोबारा टाल दिया गया की गैस खत्म हो गया है. जिसको लेकर सभी उपभोक्ताओं ने एसडीओ से एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य आदित्य प्रकाश ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी.
