नारायणपुर : प्रखंड के  मधुरापुर बाजार के शिवाजी चौक स्थित बलाहा निवासी स्व. गौरी राम के सात पुत्रों में छः पुत्र पैतृक संपत्ति के बँटवारे को लेकर  लगातार 16 दिनों से अपने  परिवार के साथ धरना प्रदर्शन  कर रहे हैं. सात भाई में एक भाई   संतोष बजाज ग्राम कचहरी में  हुए

फैसले को नहीं मानते हुए मनमानी कर रहे हैं. इधर छः भाईयों का आरोप है कि असमाजिक तत्वों के सहयोग से  मामले को लंबित करने के लिए हमलोगों पर झुठा अपराधिक  मुकदमा व बटवारा सुट कर कर दिग्भ्रमित कर रहे हैं साथ ही  असमाजिक तत्वों से धमकी दिलवाने का आरोप लगाया मामले को लेकर डीएम, डीआईजी ,एसडीओ, भवानीपुर थाना सहित अन्य  पदाधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं  ई. सज्जन बजाज ने बताया कि  अगर यहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा उचित मार्गदर्शन नहीं मिला तो पुरे छः भाई परिवार व बाल बच्चों के साथ भागलपुर  समाहरणालय में धरना प्रदर्शन  दिया जाएगा मौके पर ई  सजन बजाज, निर्मल बजाज, श्यामसुंदर बजाज, रेखा देवी, रूबी देवी, निमॆला देवी, मीना देवी, सहित अन्य परिजन  शामिल हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *