खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के रतनपुरा सूरत निवासी बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान त्रिवेणी को बीते 15 दिनों से लापता है. परिजनों ने बताया कि बीते 3 अप्रैल को जवान पूर्णिया पेंशन का कार्य कराने गए थे.
Total Downloads: 87
लेकिन वापस लौट कर नहीं आए. घर वापस नहीं लौटने से परिजनों में अंदेशा होने लगी है. सेवानिवृत जवान के बड़े भाई घनश्याम घोष ने इस बाबत खरीक थाना में प्रार्थना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. परिजनों ने बताया कि त्रिवेणी घोष पूर्णिया जेल में पदस्थापित था और पूर्णिया जिला पूर्णिया से ही वह सेवानिवृत्त हुए पेंशन और ट्रेजरी का कार्य करने के लिए वह घर में बोल कर गया था कि हम पहले पूर्णिया जाएंगे. पूर्णिया में पेंशन से संबंधित काम करवाएंगे और फिर नवगछिया ट्रेजरी आएंगे. वहां काम संपन्न करा कर फिर वापस घर लौट आएंगे. लेकिन सारा दिन बीत गए 18 दिन बीत गया लेकिन त्रिवेणी वापस घर नहीं आया. जवान की पत्नी और बड़े भाई अपने रिश्तेदारों और अगल बगल क्षेत्रों में पता किया लेकिन कहीं भी जवान का कुछ पता नहीं चला.
