तेज धूप और उमर भरी गर्मी में भी नहीं रुके कदम

कई जगहों पर पुरुषो की तुलना में काफी आगे रही आधी आबादी

नवगछिया  : नवगछिया नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. तेज धूप और गर्मी में भी मतदाताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी. दूसरी तरफ कई बूथ ऐसे थे जिस पर पुरुष मतदाओं की तुलना में महिला मतदाता काफी आगे रही. जानकार बता रहे हैं कि इस बार चुनाव में नवगछिया नगर पंचायत के मतदाताओं ने अब तक हुए चुनाव के मद्देनजर सबसे ज्यादा मतदान किया है. लोग कह रहे हैं कि यह लोकतंत्र के शुभ संकेत है.

इसका अर्थ है कि लोगों में लोकतंत्र के प्रति विश्वास और भी अटूट हो रहा है. वार्ड नंबर 22 के एक बूथ पर दोपहर एक बजे तक 184 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था तो 154 पुरुषों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. वार्ड नंबर सात के दो नंबर बूथ पर 395 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तो दूसरी तरफ 402 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुकी थी. वार्ड नंबर 16 के एक नंबर बूथ पर भी पुरुष की तुलना में मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाएं आगे रही और कई ऐसे बूथ थे जहां पुरुषों पर महिलाएं भारी रही.

मतदान से पहले और बाद में सेल्फी तो जरूरी है

नवगछिया का यह पहला नगर पंचायत चुनाव था जिसमें सोसल मीडिया प्रत्यक्ष भागीदारी दिखा रहा था. सोसल मीडिया में बूथों की सूचना पल पल आ रही थी तो दूसरी तरफ खास कर युवा वर्ग मतदान से पहले और मतदान के बाद सेल्फी लेते देखे गये. फेसबुक, व्हाटशप व अन्य सोसल साईट देर शाम तक मतदान के सेल्फी फोटो से भरा पड़ा था.

हुई परेशानी

वार्ड नंबर 23 का दोनों बूथ संस्कृत महाविद्यालय में बनाया गया था. कई मतदाता तेज धूप में एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चल कर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे थे. मतदाताओं ने कहा कि प्रशासन को बूथ के लिए किसी दूसरे जगह का चुनाव करना चाहिए. इस बूथ पर खास कर वृद्धों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. 85 वर्षीय गिरीजा देवी अपने पोते के गोद में मतदान करने आयी थी. नवगछिया नगर पंचायत में कुछ और भी बूथ थे जो आबादी से दूर थे. तेज धूम के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामन करना पड़ रहा

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *