निकाला गया फ्लैग मार्च

नवगछिया: नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3/2 पर सोमवार को कराया गया पुनर मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मालूम हो कि नवगछिया नगर पंचायत चुनाव के वार्ड नंबर 3 के बूथ नंबर दो जो जी बी कॉलेज नवगछिया में बनाया गया था,

निकाला गया फ्लैग मार्चरविवार को हुए मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा वोटर लिस्ट में त्रुटि होने को लेकर मतदान बहिष्कार कर ईवीएम मसीन तोर दिया गया था साथ ही पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया गया था. जिसके बाद प्रशासन द्वारा बूथ नंबर 2 को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को बूथ नंबर दो पर पुनः मतदान किया गया. सुबह 7 बजे से पुलिस छावनी में तब्दील बूथ संख्या 2 पर  मतदाता अपने मत मत का प्रयोग करने धीरे धीरे पहुंच रहे थे, सुबह करीब 10 बजे 35%  मतदान संपन्न हो गया था.धीरे-धीरे वोटरों की लंबी कतार बूथ संख्या 2 पर देखी जा रही थी, जैसे-जैसे समय गुजर रहा था वैसे वैसे वोट का प्रतिशत भी बढ़ते जा रहा था. 5:00 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं मतदान के दौरान बूथ पर मौजूद पोलिंग एजेंट द्वारा वोटर लिस्ट में नाम और फोटो नहीं मिलने के कारण मतदाता को मत गिराने से मना करने को लेकर मौके पर पहुंचे नवगछिया एसडीओ डॉक्टर आदित्य प्रकाश और डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने पोलिंग एजेंट शाहिद रजा को बेवजह चुनाव में अड़चन डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा बूथ पर वोट डालने आए फर्जी वोटर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सोमवार को मतदान के दौरान चिलचिलाती धूप से चुनाव ड्यूटी में मौजूद महिला सिपाही बेहोश होकर गिर पड़ी जिसके बाद तुरंत महिला पुलिस जवानों द्वारा उसे उठाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने बताया कि पोलिंग एजेंट द्वारा बेवजह वोटर को मत डालने से रोका जा रहा था जिससे भूत पर स्थिति बिगड़ने जैसा माहौल उत्पन्न हो गया था इस वजह से पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो की बूथ संख्या 2 पर 770 मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में मौजूद था जिस में कुल 428 मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया. मतदान को लेकर GB कॉलेज में पुलिस भारी मात्रा में तैनात की गई थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *