पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्र की मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर अपने अंदाज में हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को गिनाया है.

लालू प्रसाद ने लिखा कि चाय-गाय, दंगा-फंगा, फीता-गीता, भ्रम-धर्म, तीन तलाक- तीन दलाल. यही है ना 3 साल की उपलब्धि ? उन्होंने लिखा की तीन साल में हुआ ही क्या है और होना भी क्या है?

आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की गैर एनडीए दलों की बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं. संसद परिसर के पुस्तकालय में सोनिया की मेजबानी में आ

योजित भोज में वो शामिल होंगे. यह आयोजन ऐसे दिन होगा जब राजग सरकार केन्द्र में अपनी तीसरी वर्षगांठ मना रही है.

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार हालांकि पहले से तय कार्यक्रम के कारण इसमें शामिल नहीं होंगे. उनकी पार्टी जदयू का प्रतिनिधित्व शरद यादव करेंगे.

उधर, सूत्रों ने अनुसार प्राप्त जानकारी में कहा गया है कि कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल को इस बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil