नवगछिया : भागलपुर केंद्रीय कारा में बंद सिवान के पूर्व सांसद व कई जघन्य मामलों में आरोपी शाहबुद्दीन नवगछिया स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस से बुधवार को शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं.

IMG-20160629-WA0003

शाहबुद्दीन नवगछिया स्टेशन पर चार बज कर 55 मिनट पर सीधे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे. वे प्लेटफार्म नंबर दो के आगे नवगछिया स्टेशन परिसर में जेल के विशेष बंदी वाहन से पहुंचे थे. स्टेशन परिसर से वे ओवर ब्रीज होते हुए प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच प्लेटफार्म पर अवस्थित खुली कुर्सी पर बैठे. उन्हें सुरक्षा कर्मियों द्वारा इस तरह से सुरक्षा घेरे में लिया गया था कि कैमरे की नजर भी शाहबुद्दीन तक नहीं पहुंच पा रही थी.
इस बीच शाहबुद्दीन शांत बैठे रहे. फिर पांच बजकर नौ मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस नवगछिया स्टेशन पर खड़ी हुई और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें राजधानी के एसी थ्री टायर बॉगी में अपने आरक्षित सीट पर बैठे. उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी बॉगी में सवार थे. शाहबुद्दीन के आगमन पर पुलिस व प्रशासनिक स्तर से काफी गोपनीयता बरती गयी थी. लेकिन लोगों को कानो कान इसकी सूचना मिल ही गयी थी. कई लोग स्टेशन परिसर में शाहबुद्दीन को देखने आये थे. हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई भी व्यक्ति पास नहीं भटक सके. साहबुद्दीन के साथ भागलपुर जेल के पदाधिकारियों, भागलपुर के पुलिस पदाधिकारियों के आये थे. नवगछिया पुलिस प्रशासन की ओर से भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. नवगछिया थाना के अनि संतोष कुमार, रेल थाना प्रभारी भोला महतो व अन्य पुलिस बल मुस्तैद दिखे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *